छठवां स्वर्ण कप आमंत्रण ताइक्वांडोप्रतियोगिता राज्य स्तरीय::में आज होगा पुरस्कार वितरण।

खिलाड़ियों के भविष्य के लिए विधानसभा में गूंजेगी आवाज, बजट बढ़ाने की करेंगे मांग: धर्मजीत
6वी छत्तीसगढ़ राज्यस्तरीय स्वर्ण कप आमंत्रण ताइक्वांडो प्रतियोगिता के भव्य उद्घाटन
* शनिवार को होगा पदक वितरण
बिलासपुर। खिलाड़ियों के भविष्य के लिए विधानसभा में गूंजेगी आवाज, बजट बढ़ाने की मांग करेंगे। मैदान से विधानसभा तक खेल बजट बढ़ाने के लिए मोर्चा संभालेंगे। ताकि बजट के अभाव में खिलालिडियो का भविष्य अधूरा न रह जाए और वे अपना खेल भविष्य संवार के देश के पटल में चमक सके।
       ये बातें शनिवार को बहतराई स्थित इंडोर स्टेडियम स्व. बी आर यादव राज्य खेल प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित 6वी छत्तीसगढ़ राज्यस्तरीय स्वर्ण कप आमंत्रण ताइक्वांडो प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह ने कही। उन्होंने आगे कहा की बच्चो के कार्यक्रम में शामिल होने की तीव्र इच्छा ने मुझे यह खीच लाई है। हार से देना नही और जीत मिलने पर ज्यादा खुश नही होना चाहिए। क्योंकि चुनौती देने वाला हमेशा तैयार रहता है, इसलिए अपनी बेहतर तैयारियों पर ज्यादा शयन देने की आवश्यकता है। खेल में बहुत संभावनाएं है और राज्य का खेल बेस्ट काफी कम है, जिसे देखते हुए आगामी विधान सभा सत्र में खेल बजट बढ़ाने बात रखूंगा। ताकि खिलाड़ियों का खेल करियर बिना बढ़ा के फलफूल सके।
        कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे बेलतारा विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि शहर में लगातार खेल संबंधित मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने पर्यस किया जा रहा है। जिससे खेल के क्षेत्र में बड़ी संख्या में बच्चे आगे आ सके। उन्होंने आगे कहा की करोड़ों रुपए के विकास कार्य चल रहे है। जिससे जल्द ही खिलाड़ियों को सुविधाओ के साथ नई सौगात मिलेगी।
      आयोजन समिति के अध्यक्ष रामदेव कुमावत ने टूर्नामेंट की विस्तार से जानकारी दी। शहर में होने वाले अभी को बेहतर सुविधा देना हमारा उद्देश है।
     कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सेंट जेवियर के प्राचार्य जितेंद्र सिंह हुंडल ने कह कि मुझे गर्व है की भावी खिलाड़ियों से रूबरू होने का अवर मिला। हर और जीत से ज्यादा खेलना जरूरी है। क्योंकि जो खेलता है वो ही सही मायने में विजेता होता है। इसलिए खेल जरूरी है।
  वही टूर्नामेंट डायरेक्टर ताइक्वांडो फेडरेशन इंडिया के मेंबर और अंतर्राष्ट्रीय रेफरी संतोष रंगम ये स्टेट चैंपियनशिप राष्ट्रीय पर्तियोगिता के जैसे ही है। जिसमे बच्चो को अलग ही अनुभव होगा। और कई चुनौतियों का भी सामना करना पड़ेगा। जो उनके खेल करियर में लाभ मिलेगा।
        छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ के महासचिव राम पूरी गोस्वामी ने कहा कि ये अत्मरक्षा की कला है। इससे बच्चो में अनुशासन के साथ ही आत्मविश्वास बढ़ता है। उन्होंने टूर्नामेंट की जानकारी देते हुए कहा कि 6वी छत्तीसगढ़ राज्यस्तरीय स्वर्ण कप आमंत्रण ताइक्वांडो प्रतियोगिता 3 दिन तक चलेगी। छत्तीसगढ़ में ताइक्वांडो खेल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही छठवीं छत्तीसगढ़ राज्यस्तरीय स्वर्ण कप आमंत्रण ताइक्वांडो प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन समारोह 30 जनवरी को हुआ।
     छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ बिलासपुर के अध्यक्ष श्री मनोज भिवगड़े ने बताया कि इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के 18 जिलों से आए 545 प्रतिभाशाली खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं में खेल भावना, अनुशासन, आत्मरक्षा तथा शारीरिक-मानसिक विकास को बढ़ावा देना है। ताइक्वांडो जैसे अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट खेल के माध्यम से प्रदेश के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रतियोगिता में विभिन्न पांच आयु एवं 88 भार वर्गों में मुकाबले आयोजित किए जाएंगे, जिनमें बालक-बालिका, प्रेसर, सब जूनियर, कैडेट जूनियर एवं सीनियर वर्ग के महिला एवं पुरुष खिलाड़ी प्रदर्शन करेंगे 
      श्रीगोस्वामी ने बता की इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों की सुरक्षा, चिकित्सा सुविधा, निर्णायक दल ब खेल प्रेमियों के बैठने की समुचित व्यवस्था की गई है। प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय नियमों के अनुसार मुकाबले संपन्न कराए जाएंगे। यह प्रतियोगिता न केवल खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करेगी, बल्कि छत्तीसगढ़ में खेल संस्कृति को और अधिक सुदृढ़ बन सके।
          छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष ब छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ के वरिष्ट उपाध्यक्ष सलाम रिजवी , कोच सुशील निश्रा, प्रदेश मलखम संघ के अध्यक्षप्रेमचंद शुक्ला, छत्तीसगढ़ वयाय्म शिक्षा संघ के अध्यक्ष रितेश सिंह, जिम्नास्टिक कोच डॉक्टर मिलिंद भानदेव उपस्थित थे। मंच संचालन शिक्षक नागेंद्र सिंह ने किया।