गौ सेवा आयोग समिति ने जिला पंचायत से दान में मिलने वाले धान अवशेष के लिए परिवहन राशि स्वीकृत करने ज्ञापन सौंपा ।


 जिला गौसेवा आयोग अध्यक्ष धीरेन्द्र दुबे ने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से की भेंट। 
बिलासपुर जिले में गौधाम योजना के लिए पैरादान के लिए सभी ग्राम पंचायत सरपंच को व्यवस्था के दृष्टिकोण से पत्र लिखकर निर्देश दिया गया है कि गौधाम योजना में ग्राम पंचायत के सभी किसान पैरादान करे जिसकी जवाबदेही सरपंचों को दी गई है, लेकिन जनपद पंचायतों में जब गौसेवा आयोग जिला अध्यक्ष धीरेन्द्र दुबे द्वारा सरपंचों की बैठक ली जा रही है तो सरपंचों ने आयोग के जिला अध्यक्ष धीरेन्द्र दुबे से निवेदन किया है कि गौधाम योजना के लिए हम किसानों को आग्रह कर रहे हैं और वो पैरादान करने तैयार भी हैं,लेकिन उसके परिवहन के लिए पंचायतों को राशि की व्यवस्था नहीं दी गई है जिसे शीघ्रता से उपलब्ध कराने हेतु जिला अध्यक्ष गौ सेवा आयोग धीरेन्द्र दुबे से की गई है जिसे गंभीरता से लेते हुए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से भेंट कर पंचायतों को राशि प्रदान करने आग्रह किया है ,जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने शीघ्र ही इस राशि प्रदान करने आश्वस्त किया है भेंट करते समय जिला सदस्य महेश ठाकुर भी उपस्थित थे।
                         धीरेन्द्र दुबे 
                      जिला अध्यक्ष           
                     गौसेवा आयोग 
         जिला समिति बिलासपुर