वंदे मातरम मित्र मंडल की तवांग यात्रा।। तीर्थ दर्शन और विचारों का विनिमय होगा।‌

*वन्दे मातरम् मित्र मंडल की तवांग तीर्थ यात्रा आज से*
बिलासपुर- वन्दे मातरम मित्र मंडल का 14 सदस्यीय दल आज रवाना हो गया।
   राजीव नयन शर्मा के नेतृत्व में आज 14 सदस्यों राजीव नयन शर्मा ,जय प्रकाश लाल, के सांई बाबा,रामकुमार वस्त्रकार,अरुण जैन,हरि सिंह राजपूत,दिनेश जैन,रमेश अग्रवाल,अनूप मुखोपाध्याय,प्रभाष जैन,शंभु नाथ गुप्ता,संध्या शर्मा,सुनीता लाल,रोहिणी वस्त्रकार को राजीव गांधी चौक पर केसरिया अंग वस्त्र प्रदान कर टीका लगाकर मिठाई खिलाकर महेन्द्र जैन,जय सिंह चंदेल,बालगोविंद अग्रवाल, पी पी सोनी,प्रफुल्ल मिश्रा,पूर्णिमा पिल्ले,श्री निवास राव ने विदा किया।
  कल 19 नवंबर को प्रातः तीर्थ यात्री गुवाहाटी में मां कामाख्या का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे एवं 20 को प्रातः टेम्पो ट्रैक्स द्वारा तवांग को रवाना होंगे।
  *तवांग तीर्थ यात्रा भारत तिब्बत सहयोग मंच द्वारा प्रति वर्ष मार्ग शीर्ष माह में आयोजित की जाती है,यह 14 वीं यात्रा है,जो संस्कृति,श्रद्धा एवं राष्ट्र भक्ति की परिचायक है,इस यात्रा का उद्देश्य भारत तिब्बत सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण,सीमा जागरूकता और देश भक्ति की भावना को मजबूत बनाना है।यह यात्रा धार्मिक,आध्यात्मिक और राष्ट्र प्रेम से ओत प्रोत अभियान के रूप में पूरे भारत में प्रसिद्ध हो चुकी है*।
          महेन्द्र जैन 
       प्रदेश अध्यक्ष 
वन्दे मातरम् मित्र मंडल 
     छत्तीसगढ़