आदिवासी समाज के साथ न्याय भारतीय जनता पार्टी ने किया है।। देवलाल ठाकुर

।।।।

बिलासपुर। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता श्री देवलाल ठाकुर ने कांग्रेस पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि देश की 75वर्शो की यात्रा में आदिवासी समाज के साथ न्याय करने का काम भाजपा ने किया है, जबकि कांग्रेस आदिवासियों का इस्तेमाल सिर्फ एक वोट बैंक की तरह करती रही, वे बिलासपुर में यहॉ प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे।
 उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी केवल एक परिवार के इर्द गिर्द घुमती रही और इस परिवारवाद की राजनीति की वजह से उन्होंने कभी आदिवासी समाज को मान सम्मान नही दिया जबकि वे मान सम्मान पाने के प्रबल हकदार थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वतंत्रता आंदोलन में आदिवासी समाज के योगदान को ध्यान में रखते हुए इसे राश्ट्रीय पटल पर लेकर आये है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्देश पर 15 नवम्बर को आदिवासी गौरव दिवस भगवान बिरसा मुॅडा की 150वीं जयंती को समर्पित है। श्री ठाकुर ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री विश्णुदेव साय की अहमदाबाद (गुजरात) के कार्यक्रम में जमकर तारीफ की और बस्तर क्षेत्र में चल रहे नक्सल उन्मूलन अभियान केन्द्र की योजनाओं व आदिवासी नेतृत्व को आगे बढ़ाने को उन्होंने ऐतिहासिक कदम बताया।
 प्रवक्ता श्री ठाकुर ने कहा कि बिहार के तिलका मांझी बस्तर के वीर नारायण सिंह, सिंह भूमि के बुधु भगत और जगदलपुर के कई वीरो ने स्वतंत्रता संग्राम और मुगल शासन दोनो के खिलाफ संघर्श में साथ दिया है, किंतु कांग्रेस के इतिहास लेखन में इन योगदानों को उचित स्थान नहीं मिला उन्होंने अरोप लगाया कि नेहरू गांधी परिवार की राजनीति के कारण आदिवासियों को कभी वह पहचान नहीं दी गई जिसके वे पात्र थे।
 उन्होंने प्रेसवार्ता में आगे कहा कि राश्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश की प्रथम महिला आदिवासी राश्ट्रपति है किन्तु कांग्रेस ने चुनाव के समय उनका विरोध किया था जो उनकी आदिवासी विरोधी मानसिकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि डॉ.रमन सिंह के मुख्यमंत्रित्व के कार्यकाल के दौरान आदिवासियों के लिये एकलव्य विद्यालयों की स्थापना प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए दिल्ली में भोजन आवास की व्यवस्था जनजातीय क्षेत्रों में ढांचागत सुधार जैसे महत्वपूर्ण कार्य किया गये। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बस्तर में नक्सलवाद तेजी से कमजोर हुआ है और अब विकास की तेज रफ्तार दिखाई देने लगी है। जनधन योजना वनाधिकारी, जनजातीय उत्थान जैसे कार्यक्रमों से आदिवासी समुदाय पहली बार मुख्यधारा की तेज प्रगति का हिस्सा बना है। उन्होंने कहा कि 2047 में छत्तीसगढ़ राज्य विकसित राज्यों की श्रेणी में होगा और आदिवासी समाज को वह गौरव मिलेगा जिसके लिए प्रधानमंत्री निरंतर प्रयासरत है।
 प्रेसवार्ता में भाजपा बिलासपुर शहर जिलाध्यक्ष दीपक सिंह, ग्रामीण जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल, अनुजनजाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री मनोहर राज, अनुजनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष लखन पैकरा, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी केके शर्मा, मीडिया सहप्रभारी दुर्गेश पाण्डेय, सोशल मीडिया जिला संयोजक देवेश खत्री सहित रहे।



विनीत
दुर्गेश पाण्डेय
भाजपा मीडिया सहप्रभारी,
जिला बिलासपुर शहर (छ.ग.)
मो.9827114071