बिल्हा विधायक श्री धरम लाल कौशिक जी के अनुशंसा पर क्षेत्र के विकास कार्य हेतु 65.50 लाख रूपये की मिली स्वीकृति,
बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में ग्राम वासियों के मांग विभिन्न निर्माण कार्य को स्वीकृति प्राप्त हुआ
सामुदायिक भवन निर्माण खोली पारा में 6.50 लाख, ग्राम मंगला पा बढ़ाई पारा से घनश्याम यादव के घर से उत्तरा साहू के घर तक सीसी रोड 10 लाख रुपए, ग्राम बन्नाकडीह में सामुदायिक भवन पिंटू लहरी के घर के पास 8 लाख, ग्राम मोहदा रामायण मंच के पास छत युक्त चबूतरा निर्माण 10 लाख, ग्राम खपरखोल में सामुदायिक भवन 3 लाख, ग्राम अमलडीहा ठाकुर देव के
पास सामुदायिक भवन निर्माण 10लाख, ग्राम सावा कोटवार के घर से श्मशान घाट तक सीसी रोड 5 लाख, ग्राम बावली हायर सेकेंडरी स्कूल में शेड निर्माण 3 लाख रुपए, ग्राम सल्फा अश्वनी कौशल के घर से परस कौशल के घर तक सीसी रोड निर्माण 5 लाख, नगर पंचायत पथरिया वार्ड 13 में सामुदायिक भवन 5 लाख रूपये के कार्यों को छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण द्वारा स्वीकृति प्रदान किया गया है जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा जिसका लाभ क्षेत्रवासियों को प्राप्त होगा
*पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने नगर पालिका परिषद बोदरी में किया लगभग 3 करोड़ 27 लाख रु से अधिक विकास निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन*
*कहा - हर वार्ड के विकास के लिए संकल्पित होकर कार्य कर रही है साय सरकार*
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने बिल्हा विधानसभा अंतर्गत नगर पालिका परिषद बोदरी मे लगभग 3 करोड़ 26 लाख रु से अधिक के विकास निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। जिसके अंतर्गत अटल परिसर निर्माण एवं प्रतिमा स्थापना लागत 19.95 लाख रु, विभिन्न वार्डों में शासकीय विद्यालय में अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य लागत 30.98 लाख रु, विभिन्न वार्डों में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य (02 कार्य) लागत 10.15 लाख रु, सफाई कार्य हेतु वाहन ट्रैक्टर हेड 03 नग, ट्रैक्टर ट्रॉली 03 नग चैन जे.सी.बी. 01 नग ट्राई, साईकिल 15 नग, मोबाईल टॉयलेट. 02 नग का लगभग 86.22 लाख रु के कार्यों का लोकार्पण किया गया। इसके साथ ही नवीन नगर पालिका
कार्यालय भवन निर्माण हेतु लागत-98.82 लाख रु, माननीय उच्च न्यायालय परिसर के पिछे आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य हेतु 24.79 लाख रु, विभिन्न वार्डो में सी.सी. रोड निर्माण कार्य लागत 23.89 लाख रु, सामुदायिक भवन पचरी (02 नग) आर.सी.सी. शेड, निर्माण शौचालय निर्माण लागत-32.09 लाख रु का भूमिपूजन किया गया है।
इस अवसर पर श्री कौशिक ने कार्यक्रम को सबोधित करते हुए क्षेत्र की जनता को क्षेत्र में हो रहे विकास निर्माण कार्य हेतु बधाई एवं शुभकामनाएं दी और कहा कि इन विकास निर्माण कार्यों से क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति
लाभदायक रहेगा और इन विकास निर्माण कार्यों से बिल्हा विधानसभा और बोदरी क्षेत्र में एक नई चमक दिखेगी। उन्होंने कहा कि विष्णुदेव की सुशासन की सरकार हर वार्ड के विकास के लिए संकल्पित होकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि एक वर्ष में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में बिल्हा विधानसभा में तेजी से विकास कार्यों का भूमिपूजन कर कार्य प्रारम्भ किए जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में मोदी की
गारंटी और सुशासन लेकर आई है। सभी वार्डों में आज विकास की गंगा बह रही है। शीघ्र ही इन सभी कार्यों का कार्य प्रारम्भ कराया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा भूपेंद्र सवन्न, मुख्य रूप से मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती भारती साहू, मंडल अध्यक्ष श्री लव श्रीवास, श्री कृष्ण कुमार कौशिक, श्री दिनेश पांडेय, श्री पेगन वर्मा, श्री कुशल वर्मा, श्री दीपक वर्मा, श्री लक्ष्मी नारायण मरावी, श्री अनिल बलेचा, श्री सुनील कट्टी, श्री अभिषेक तिवारी, एसडीएम, सीएमओ, नगर पालिका निगम के कर्मचारी, प्रमुख कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
Social Plugin