आप पार्टी ने मनाया नववर्ष मिलन समारोह


**आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जोन का नववर्ष मिलन समारोह अकलतरा में संपन्न**

*प्रदेश संगठन महामंत्री जसबीर सिंग,प्रदेश उपाध्यक्ष प्रियंका शुक्ला, प्रदेश संगठन मंत्री अभिषेक मिश्रा, महिला विंग प्रदेश अध्यक्ष मिथिलेश बघेल के नेतृत्व में सफलता पूर्वक कार्यक्रम सम्पन्न*

*नई ऊर्जा के साथ साल के शुरुआत में आगामी चुनाव हेतु चर्चा विमर्श कर योजनाओं पर चर्चा की गई, साथ ही संगठन को आगे ले जाने की शपथ भी दिलवाई गई*

*पत्रकार मुकेश चंद्राकर के साथ हुई हत्या की घटना पर कार्यक्रम के अंत में मौन श्रद्धांजलि अर्पित की गई, एवं पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करवाने की मांग के नारे लगे*

आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के *बिलासपुर जोन* के सभी जिलों के कार्यकर्ताओं के साथ नववर्ष मिलन समारोह का आयोजन दिनांक 05/01/25 को प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी प्रदेश उपाध्यक्ष प्रियंका शुक्ला, प्रदेश संगठन मंत्री अभिषेक मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष महिला विंग मिथिलेश बघेल,के द्वारा मिश्रा फार्महाउस, अकलतरा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 इस दौरान प्रदेश संगठन महामंत्री जसवीर सिंह चावला, प्रियंका शुक्ला, अभिषेक मिश्रा, मिथिलेस बघेल जी समेत जिले के पदाधिकारियों ने नेतृत्व करते हुए, कार्यकर्ताओं को संबोधित किया एवं प्रदेश के मुद्दों और संगठन पर रणनीति बनाई गई।

इस अवसर पर आगामी निगम एवं त्रिस्तरीय चुनाव की रणनीतियों पर गहन चर्चा की गई तथा सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनाव में भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। बैठक में पार्टी की मजबूती और जनसरोकारों को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।  

कार्यक्रम में बीजापुर के पत्रकार स्वर्गीय मुकेश चंद्राकर की निर्मम हत्या की कड़ी निंदा की गई। पार्टी ने सरकार से आरोपियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की और दिवंगत पत्रकार को श्रद्धांजलि अर्पित की।  

इस आयोजन में बिलासपुर जोन के सभी जिलों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और पार्टी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस सम्मेलन में सक्ती जिला के कार्यकर्ता भी सामिल हुए । 
आम आदमी पार्टी के पदाधिकारीगण ने एकजुटता से कहा कि आम आदमी पार्टी समाज के प्रत्येक वर्ग की आवाज़ उठाने के लिए प्रतिबद्ध है और जनता के हित में निरंतर काम करती रहेगी।  

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश संगठन महासचिव जसवीर सिंह चावल, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रियंका शुक्ला, प्रदेश संगठन मंत्री अभिषेक मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष महिला विंग मिथिलेश बघेल गौराहा जी,सक्ती जिला अध्यक्ष ईश्वर साहू,जिला अध्यक्ष ओबीसी विंग टिकेश्वर चंद्रा, जिला उपाध्यक्ष प्रकाश कमल, जिला उपाध्यक्ष राकेश पटेल, जिला अध्यक्ष यूथ विंग अजय मनहर, जिला सचिव मन्नू महंत, जिला सचिव रतन प्रसाद करियारे, वरिष्ठ कार्यकर्ता विजय मौर्य, जिला संगठन मंत्री दिलेस्वर यादव,ब्लाक अध्यक्ष बुधारू जांगडे,मुकेश दिनकर,मनोज साहू, हीना बानो, खगेश चंद्राकर, राकेश लोनिया, सनत गोयल, गोपाल यादव, प्रमोद पटेल, संतोष बंजारे,सुर्यकांत निर्मलकर,विनय गढेवाल,ललित बघेल, भागवत साहू,इरफान सिद्दीकी समेत भारी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे। 
कार्यक्रम का संचालन जांजगीर जिला सचिव श्री विनय गुप्ता द्वारा किया ।

 *इरफ़ान सिद्दीकी* 
 *मीडिया प्रभारी* 
 *जिला एवं ग्रामीण* 
 *आम आदमी पार्टी* 
 *बिलासपुर छत्तीसगढ़*