भारत में आर्थिक सुधारों के सूत्र धार थे डाक्टर मनमोहन सिंह।। धरमलाल कौशिक

*महान अर्थशास्त्री और भारत में आर्थिक सुधारों के जनक थे पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी : कौशिक*

*पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन पर किया शोक व्यक्त कर दी श्रद्धांजलि*

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने देश में आर्थिक सुधारों के जनक, आर्थिक बदलाव के शिल्पकार महान अर्थशास्त्री एवं पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन पर शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि दी और कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद और अपूरणीय क्षति है।उनके नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिली है। श्री कौशिक ने कहा कि 1991 में उनके दूरदर्शी नेतृत्व ने देश को आर्थिक संकट से उबारा और भारत को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाई। उनकी सादगी, सिद्धांत और दूरदृष्टि हमेशा प्रेरणा स्रोत रहेंगी। श्री कौशिक ने कहा कि एक सामान्य पृष्ठभूमि से निकलकर अर्थशास्त्री, रिजर्व बैंक के गवर्नर, वित्त मंत्री, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं प्रधानमंत्री तक का आपका सफर सभी के लिए प्रेरणादायक है। सरदार डॉ. मनमोहन सिंह जी ने दशकों तक हमारी अर्थव्यवस्था, देश की अभूतपूर्व प्रगति और विकास की ऐतिहासिक अध्यक्षता की। उनकी बुद्धिमता, सहनशीलता, दूरदर्शिता, विनम्रता और समर्पण को सदैव याद रखा जाएगा। डॉ मनमोहन जी की सौम्यता एवं सुजनता के अलावा उनका सकारात्मक, उत्साही व प्रेरणादायी शब्द हमें हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए उनके दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और उनके परिजनों व समर्थकों को इस दुखद घड़ी में शक्ति दें ऐसी प्रार्थना की।