हाइटेक टेक्नोलॉजी के माध्यम से केंद्रिय बजट पर महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई।।

 



 *केंद्रीय बजट को लेकर भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न* 



भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ द्वारा केंद्रीय बजट 2026 के संदर्भ में 28 जनवरी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी बजट को लेकर संगठनात्मक तैयारी, जनजागरूकता अभियान तथा बजट से जुड़ी प्रमुख अपेक्षाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव जी, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री पवन साय जी एवं बजट अभियान प्रदेश संयोजक श्री अमर अग्रवाल जी ने संबोधित किया। श्री अग्रवाल ने कहा कि केंद्रीय बजट देश के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम है और इसे जन-जन तक पहुँचाने के लिए पार्टी संगठन पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा।

इस बैठक में समिति के सदस्य वित्त मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी जी, श्री सौरभ सिंह, श्री नन्दन जैन, श्री अखिलेश सोनी एवं श्री अमित चिमनानी, भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, संभाग प्रभारी एवं सह-प्रभारी, सांसद, विधायक, प्रदेश समिति बजट अभियान, जिला समिति बजट अभियान, जिला संगठन प्रभारी एवं सह-प्रभारी, भाजपा जिला अध्यक्ष तथा संयोजक, सह-संयोजक, आर्थिक प्रकोष्ठ, व्यापार प्रकोष्ठ एवं व्यवसायी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।




=============
संवाद केंद्र  
लाला भाभा
मोबाइल नं- 9827986130              
कार्यालय श्री अमर अग्रवाल
राजेन्द्र नगर बिलासपुर
बिलासपुर (छ ग)