बिलासपुर जिला कांग्रेस कमेटी ब्लाक अध्यक्ष लक्षमीनाथ साहू का आह्वान

🙏🙏🙏*आवश्यक सूचना*🙏🙏🙏,
                 राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के बलिदान दिवस के अवसर पर 30 जनवरी 2026 को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए “मनरेगा बचाओ संग्राम” के तहत पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिफरा द्वारा शांतिपूर्ण धरना/प्रदर्शन एवं प्रदेश के किसानों की धान खरीदी हेतु निर्धारित तिथि को बढ़ाए जाने की मांग को लेकर सांकेतिक चक्का जाम किया जाना है ! जिसमें मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर ग्रामीण के सम्माननीय अध्यक्ष श्री महेंद्र गंगोत्री जी उपस्थित रहेंगे साथ ही इस कार्यक्रम हेतु जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त समन्वयक श्री सुरेश ठाकुर जी एवं श्री बिहारी देवांगन जी भी उपस्थित रहेंगे !
             उपरोक्त धरना प्रदर्शन एवं सांकेतिक चक्काजाम में पूर्व विधायक / विधायक प्रत्याशी, तिफरा ब्लॉक अंतर्गत पार्षद / पार्षद प्रत्याशी / पूर्व पार्षद, प्रदेश / जिला / ब्लॉक / मंडल / सेक्टर / बूथ कांग्रेस कमेटी, युवा / महिला / किसान / NSUI / INTUC सहित समस्त अनुसांगिक संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता! अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे 

*दिनांक- 30/01/2026, दिन-शुक्रवार*
*स्थान- धन्वन्तरि मेडिकल स्टोर / पुराना पंचायत भवन के पास, रायपुर रोड, तिफरा, बिलासपुर (छ.ग.)*
*समय- प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक*

                 
               *लक्ष्मीनाथ साहू*
                )