वंदे मातरम जैसी संस्था पूरे देश में हों।। माताजी

*वन्दे मातरम् मित्र मंडल जैसी संस्था पूरे देश में हों* - आर्यिका 105 श्री अनर्घ मति माताजी 
बिलासपुर - वन्दे मातरम् मित्र मंडल की 221 वीं बैठक में आर्यिका 105 श्री अनर्घ मति माताजी जी ने वन्दे मातरम् मित्र मंडल को अपना आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि *मैं किसी से बेहतर करूं, कोई फर्क नहीं पड़ता*।
 *मैं किसी का बेहतर करूं बहुत फर्क पड़ता है*।।
   वन्दे मातरम् मित्र मंडल समाज के लिए बेहतर कर रहा है।
   उक्त विचार व्यक्त करते हुए माता जी ने कहा वन्दे मातरम् मित्र मंडल बेटियों की रक्षा के लिए,धर्म की रक्षा के लिए,समाज की रक्षा के लिए संस्कृति की रक्षा के लिए एक सराहनीय कार्य कर रहा है।माता जी ने कहा *इंडिया नहीं भारत बोलो* स्वदेशी अपनाओ,अपनी संस्कृति पर गर्व करो,भारत जैसा कोई देश नहीं यह मर्यादा पुरुषोत्तम राम,योगेश्वर श्री कृष्ण,भगवान महावीर की जन्मभूमि है। वन्दे मातरम् मित्र मंडल जिस प्रकार पिछले चार वर्षों से समाज को जागृत करने का कार्य कर रहा है वह अनुकरणीय है इसका विस्तार पूरे देश में होना चाहिए।
   ललितपुर से आए बाल ब्रह्मचारी भैया मधुर भैया ने कहा भीष्म पितामह ने समय पर क्रोध नहीं किया,जटायु ने समय पर क्रोध कर अपने कर्तव्य का पालन किया आज उसी प्रकार वन्दे मातरम् मित्र मंडल के मित्र भी अपनी उम्र, बीमारियों की परवाह किया बिना अपने कर्तव्य का पालन कर रहे हैं।
  बाल ब्रह्मचारी भैया मनोज भैया जी ने कहा हमें संकल्पी हिंसा से बचना चाहिए अनावश्यक किसी को सताना भारतीय संस्कृति नहीं है लेकिन धर्म ,संस्कृति,समाज,देश की रक्षा के लिए हिंसा करना हिंसा नहीं है।
   मित्र मंडल के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र जैन ने वन्दे मातरम् मित्र के गठन अब तक के कार्य एवं आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी।
  मित्र मंडल की 221 वीं बैठक क्रांति नगर जैन मंदिर में आयोजित की गई जहां पूज्य माता 105 श्री अनर्घ मति माता जी, स्वाध्याय मति माता जी,स्वास्थ्य मति माता जी,समय मति माताजी,एवं साकार मति माता जी चतुर्मास कर रहीं हैं।
   वन्दे मातरम् मित्र मंडल के सदस्यों ने पूज्य माता जी को श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद लिया।
   बैठक आयोजन एवं सिद्ध चक्र महा मंडल विधान के आयोजन के लिए श्रीमंत सेठ प्रवीण जैन का वन्दे मातरम् मित्र मंडल ने शाल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
   संघ गीत आराधना त्रिपाठी बैठक का संचालन वीर कुमार जैन,शपथ नरेन्द्र यादव,राष्ट्र गीत संजय जोशी ने लिया।
  आभार प्रदर्शन प्रशांत जैन ने किया एवं वन्दे मातरम् मित्र मंडल को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
             महेन्द्र जैन 
           प्रदेश अध्यक्ष 
    वन्दे मातरम् मित्र मंडल