देश के प्रथम प्रधानमंत्री, आधुनिक भारत के निर्माता पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की जयंती बाल दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर शहर/ग्रामीण द्वारा नेहरू चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई , व उनका पुण्यस्मरण किया गया।
--
ज़िला कांग्रेस कमेटी ( शहर / ग्रामीण ) द्वारा 14 नवम्बर को प्रथम प्रधानमंत्री ,भारत रत्न स्व जवाहर लाल नेहरू जी की जयंती मनाई गई और उनके आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई ।
शहर अध्यक्ष विजय पांण्डेय ने कहा जब देश आजाद हुआ तब देश हर क्षेत्रो में पिछड़ा हुआ था किंतु नेहरू जी की योजना बद्ध विकास ने भारत को एक मजबूत राष्ट्र के रूप स्थापित किया ,नेहरू जी का दबदबा अंतरराष्ट्रीय पर था ,उन्होंने गुटनिरपेक्ष बनाया और चीन के साथ पंचशील का सिद्धांत दिया पर चीन ने धोखा देकर 1962 में भारत मे आक्रमण कर पंचशील के सिद्धांत का उल्लंघन किया,
संयोजक ज़फ़र अली ने कहा कि नेहरू जी के योगदान का देश सदा ऋणी रहेगा ,जिन्होंने शिक्षा,सिंचाई, विदेश नीति, रक्षा, पंच वर्षीय योजना ,के माध्यम से शनै शनै देश की विकास को गति दी ,जिसे लालबहादुर शास्त्री, इंदिरा जी ,राजीव गांधी, नरसिम्हा राव ,मनमोहन सिंह ने आगे बढ़ाया ,इनके योगदान को आज बेचकर वाहवाही लूटा जा रहा है जबकि आज हर क्षेत्रो में पिछड़ता जा रहा है ,अब तो विश्व वित्तीय एजेंसियां भारत को ऋण देने में मना कर रही है,क्योकि देश का कर्ज आज उच्चत्तम स्थान पर है।
कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष
विजय पांण्डेय,संयोजक ज़फ़र अली, हरीश तिवारी,त्रिभुवन कश्यप, माधव ओत्तालवार,विनोद शर्मा, विश्वम्भर गुलहरे, विनोद साहू,अनिल सिंह चौहान,देवेंन्द्र यादव, सीमा घृतेश,स्वर्णा शुक्ला,प्रियंका यादव,अन्नपूर्णा ध्रुव,सुभाष ठाकुर,सावित्री सोनी,सुरेंद्र तिवारी,हेरि डेनिएल,राजेश शर्मा,विजय दुबे,मोदक बंजारे,भजन सिंह गांधी,सत्येंद्र तिवारी,शंकर कश्यप,वसीम बख़्श,दीपक रायचेलवार,वीरेंद्र सारथी,सुदेश नन्दिनी,वज़ीर अली,राजीव साहू,गौरव एरी,मनोज शर्मा,जिग्नेश जैन ,शेख तस्लीम,गणेश रजक,चंद्रकांत सोनी आदि उपस्थित थे।
ऋषि पांण्डेय,प्रवक्ता शहर
Social Plugin