भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर ने अर्पित किये श्रृद्धा सुमन, सरदार पटेल को

।। प्रेस विज्ञप्ति।।

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर शहर द्वारा लौह पुरूश सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर सिम्स स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर भाजपा पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये।
 इस अवसर पर बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा कि लौह पुरूश सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश की आज़ादी के बाद भारत को एक मजबूत राष्ट्र के रूप में एकजुट करने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 550 से अधिक रियासतों को भारत गणराज्य में मिलाने का कठिन कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया। उनकी इसी दूरदर्शिता और दृढ़ निश्चय के कारण उन्हें भारतीय एकता के शिल्पकार कहा जाता है।
 बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई और खेड़ा सत्याग्रह, नागपुर ध्वज आंदोलन और विशेष रूप से बारडोली सत्याग्रह का सफल नेतृत्व किया। बारडोली आंदोलन के दौरान किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए उनके अडिग नेतृत्व और संघर्ष को देखकर वहां की जनता ने उन्हें सरदार की उपाधि दी। यही उपाधि आगे चलकर उनकी पहचान बन गई।
 भाजपा बिलासपुर शहर जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने कहा कि जब देश 1947 में आजाद हुआ तब करीब 565 रियासतें थीं। इसमें से कुछ रियासतें ऐसी थी जो भारत में शामिल नहीं होना चाहती थीं। लेकिन सरदार वल्लभ भाई पटेल ने अपनी शानदार नेतृत्व व प्रशासनिक क्षमता से इन रियासतों को भारतीय संघ में मिलवाया और देश के और टुकड़े होने से रोका।
 इस मौके पर भाजपा बिलासपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल, महापौर पूजा विधानी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, अजीत सिंह भोगल, प्रदीप कौशिक, गुलशन ऋशि, विनोद सोनी, रितेश अग्रवाल, किशोर राय, देवेश खत्री, राकेश लालवानी, बबलू कश्यप, निरजा सिन्हा, मनीश गुप्ता, संध्या चौधरी, अंजना देवांगन, आशीश गुप्ता, रोहित मिश्रा, दीपक साहू, विरेन्द्र चौधरी, महर्शि बाजपेयी, अनिल चौहान, विरेन्द्र शाह, अवि साहू, मोनू जायसवाल, डीके साहू, मनीश शुक्ला, अनिल सूर्या सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


विनीत
दुर्गेश पाण्डेय
भाजपा मीडिया सहप्रभारी,
जिला बिलासपुर शहर (छ.ग.)
मो.9827114071