*शहर के महेन्द्र जैन सहित 13 विभूतियों को श्री अरविंदो सम्मान 2025*
*जम्मू में श्री अरबिंदो सम्मान समारोह*
बिलासपुर/जम्मू- जम्मू के गुलशन पुलिस ग्राउंड स्थित ऑडिटोरियम में शाश्वत हिंदू प्रतिष्ठान द्वारा देश के विभिन्न प्रांतों से आई प्रतिभाओं को श्री अरबिंदो सम्मान से सम्मानित किया गया। साथ ही संगठन के समर्पित कार्यकर्ताओं को शाश्वत पवन सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रतिभाओं को सम्मानित करते हुए आचार्य लोकेश मुनि ने कहा कि एक पंक्ति में अगर धर्म की सर्वश्रेष्ठ परिभाषा कोई कही गई है तो वो गोस्वामी तुलसी दास ने कहा है कि 'परहित सरिस धर्म नहीं भाई, पर पीड़ा सम नहीं अधमाई '।
उन्होंने कहा कि यह देश की वह प्रतिभाएं हैं जिनके पास कुछ नहीं लेकिन वह समाज एवं राष्ट्र को सब कुछ दे रहीं हैं।
उन्होंने सम्मानित प्रतिभागियों का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर जम्मू केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुल पति श्री संजीव जैन ने कहा कि विकसित भारत का सपना शिक्षित भारत से होकर गुजरता है उन्होंने समाज को शिक्षित करने पर जोर दिया!
शाश्वत हिंदू प्रतिष्ठान के उपाध्यक्ष योगी अनूप नाथ ने कहा कि मंदिरों को शक्ति केंद्र बनाने की जरूरत है और मंदिरों से सामाजिक गतिविधियों का संचालन होना चाहिए।
जम्मू प्रांत के अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह चांडक ने कहा कि संगठन का विस्तार पूरे जम्मू कश्मीर में किया जाएगा. सभा का संचालन करते हुए पूर्व मेयर और संगठन की महिला प्रमुख श्री मति पूर्णिमा शर्मा ने कहा कि सनातन संस्कृति को समर्थ और समृद्ध बनाने में नारी शक्ति की भूमिका महत्वपूर्ण है हमें मंदिरों को जागृत करने की जरूरत है। संरक्षक सतपाल सिंह राठौर और संगठन मंत्री चतर सिंह ने कहा कि मंदिरों की नगरी जम्मू से पूरे भारत में शाश्वत हिंदू प्रतिष्ठान का संदेश जाएगा.
*समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवा के लिए बिलासपुर(छत्तीसगढ़)से वन्दे मातरम् मित्र मंडल के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र जैन* हरियाणा से जगमोहन यादव,जम्मू से संजीव खजूरिया।
प्रकृति संरक्षण और संवर्द्धन के क्षेत्र में हरियाणा से विजेंदर सिंह प्रजापति, पंजाब लुधियाना से राम सिंह, उत्तर प्रदेश से संदीप त्यागी को सम्मानित किया गया।
संस्कृति और धर्म संरक्षण के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश के मेरठ निवासी धरम सिंह जाटव और पश्चिम बंगाल से परिमल मंडल को सम्मानित किया गया।
शाश्वत पवन सम्मान से पश्चिमी यूपी से पंकज गोयल और जम्मू की बहन श्री मती राजकुमारी को सम्मानित किया गया.
राष्ट्रीय महामंत्री संजय शर्मा , राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रशांत कोतवाल, समन्वयक सरोज कुमार महापात्रा, वीरेंद्र सिंह, रवि कटारिया, सुनील कुमार गुप्ता, के.डी. पाठक सहित देश के अनेकों लोगों ने भागीदारी की.।
सम्मान प्राप्त होने पर महेन्द्र जैन ने कहा कि यह सम्मान वन्दे मातरम् मित्र मंडल के सैकड़ों समर्पित मित्रों का सम्मान है जिन्होंने प्रतिकूल मौसम विपरीत परिस्थितियों की परवाह किए बिना वन्दे मातरम् मित्र मंडल को एक अग्रणी सामाजिक संस्था के रूप में स्थापित किया।
श्री जैन ने कहा कि अब हमारा दायित्व बढ़ जाता है कि हम समाज की अपेक्षाओं को पूरा करें,उन्होंने कहा अतिशीघ्र मित्र मंडल का विस्तार पूरे छत्तीसगढ़ में किया जाएगा।
महेन्द्र जैन के साथ जम्मू गए सौरभ दुवे सहित मित्र मंडल के सैकड़ों मित्रों ने महेन्द्र जैन को श्री अरविंदो सम्मान से सम्मानित किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की है।
Social Plugin