सेवा एक नई पहल ने किया श्रमदान


            *गुरु पूर्णिमा पर सहेलियों ने की आश्रम की साफ सफाई और काटा केक ~*
                गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर सीए मोनिशा चंदवानी के साथ उनकी सहेलियों महक तोलानी , पलक रोचलानी व संगीता चंदवानी ने मिलकर जोरापारा स्थित वृद्धाश्रम में साफ सफाई पश्चात् केक काट , मिठाई व अन्य दैनिक आवश्यकता की वस्तुओ का वितरण कर बुजुर्गो को अपनत्व का अहसास करा उनसे कैरियर की सफलता और उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद लिया ~ इन युवा वय की बालिकाओं के नेक कार्य और समाजिक सरोकार को भविष्य के समाज का शुभ लक्षण निरूपित करते हुए समाजिक संस्था सेवा एक नई पहल की संयोजिका रेखा आहुजा व सतराम जेठमलानी ने बालिकाओं को बधाई प्रेषित करते हुए उनके उत्तरोत्तर उन्नति की कामना की।


विनित 
सेवा एक नई पहल