त्यक्त और घायल गौवंश के लिए द्रवित हो रहा है सनातनियों का हृदय।। जन्मदिन पर किया भंडारा।। फल सब्जियां गुड़ का भोग लगाया


पंडित सुन्दरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय के निदेशक डॉ धनंजय मिश्रा के 60वें जन्मदिन के शुभ अवसर पर दिनांक 20 फरवरी 2026 को बिलासपुर गौसेवा धाम, जो कि श्याम टाल्कीज के पास शासकीय पशु चिकित्सालय परिसर में स्थित है, वहाँ दुर्घटनाग्रस्त एवं असहाय गौवंशों के लिए सब्जियों, फलों एवं गुड़ का भंडारा आयोजित किया गया।

इस अवसर पर गौसेवा एवं पशु संरक्षण के प्रति संवेदनशीलता का परिचय देते हुए गौवंशों को पौष्टिक आहार वितरित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में गौसेवा, जीव दया तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

इस सेवा कार्य में अद्विका एजुकेशनल एंड सोशल वेलफेयर सोसाइटी तथा अरण्य गुरुकुलम के अध्यक्ष आशीष कुमार खण्डेलवाल, डॉ धनंजय मिश्रा, अद्विका खण्डेलवाल एवं अन्य कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी सदस्यों ने गौसेवा को मानवीय दायित्व बताते हुए भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया। डॉ धनंजय मिश्रा के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए इस आयोजन ने समाज को सकारात्मक संदेश दिया कि उत्सव केवल व्यक्तिगत न होकर सामाजिक सरोकारों से भी जुड़े होने चाहिए।

अंत में गौसेवा धाम के कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित जनों ने डॉ धनंजय मिश्रा को जन्मदिन की शुभकामनाएँ देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
अद्विका एजुकेशनल एंड सोशल वेलफेयर सोसाइटी / अरण्य गुरुकुलम
बिलासपुर (छत्तीसगढ़)