वंदे मातरम मित्र मंडल निकला बाजारों में।। व्यवसायियों से निवेदन किया सप्ताह में कम से कम एक दिन सात मिनट तक पढ़े। चालीसा

*वन्दे मातरम् मित्र मंडल का मंदिर जोड़ो अभियान*
*व्यापारियों से वन्दे मातरम् मित्र मंडल की अपील*
 *सात दिन में सात मिनट राष्ट्र को दीजिए*
बिलासपुर - वन्दे मातरम मित्र मंडल ने मंगलवार को बस स्टैंड स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर एवं 25 फीट हनुमंत लाल सरकार के सम्मुख हनुमान चालीसा का पाठ किया, आरती की एवं बस स्टैंड व्यापारी संघ के अध्यक्ष विजय आहूजा के साथ बस स्टैंड के व्यापारियों को प्रसाद वितरण किया एवं निवेदन किया कि सप्ताह में प्रति मंगलवार सात मिनट का समय निकालकर सामूहिक हनुमान चालीसा के पाठ में भाग लीजिए ।
   लगभग सभी व्यापारियों ने यही कहा कि हम लोग प्रति दिन मंदिर जाते हैं,वन्दे मातरम् मित्र मंडल के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र जैन ने व्यापारियों से निवेदन किया कि प्रति दिन जाना तो बहुत अच्छा है लेकिन सप्ताह में कम से कम एक दिन सामूहिक रूप से उपस्थित होकर हनुमान चालीसा का पाठ करें,हम यदि मंदिर जाएंगे तो बच्चे भी जाना शुरू करेंगे।उनमें भी संस्कार आयेंगे,लव जेहाद एवं मतांतरण रोकने में यह महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
   वन्दे मातरम् मित्र मंडल पिछले साढ़े चार वर्ष से शहर के 51 मंदिरों में मंगलवार को सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ आयोजित कर रहा है।
    आज के आयोजन में वन्दे मातरम् मित्र मंडल के अध्यक्ष महेन्द्र जैन के साथ महामंत्री जय सिंह चंदेल,पार्थों मुखर्जी, महेन्द्र पटनायक,नवीन दुबे,प्रफुल्ल कुमार चौहान,महेश भार्गव,रामजस शर्मा,जगदीश साहू, के साई बाबा,नूतन कुमार वर्मा,मनीष शर्मा,पूर्णिमा पिल्लै,अनूप मुखोपाध्याय,रितेश शर्मा,प्रेम कुशल मिश्रा,राजा द्विवेदी, प्रवीण भट्ट,रमेश अग्रवाल,अजय बरनवाल गणेश सोनवाने उपस्थित रहे।