*मन की बात से जनसंवाद तक: विधायक अमर अग्रवाल हुए विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल दिया गणतंत्र दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं*
नगर विधायक श्री अमर अग्रवाल ने आज बिलासपुर शहर में आयोजित विभिन्न सामाजिक, संगठनात्मक, धार्मिक एवं जनसरोकार से जुड़े कार्यक्रमों में सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर विधायक श्री अग्रवाल ने कार्यकर्ता साथियों के साथ आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम के 130वें संस्करण को सुना। वर्ष 2026 के प्रथम मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने जन-संकल्प को राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति बताते हुए राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी की महत्ता पर विशेष बल दिया।
इस संदर्भ में विधायक अमर अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का मन की बात कार्यक्रम देशवासियों को सकारात्मक सोच, सेवा भाव और राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देता है। यह कार्यक्रम जनसाधारण को सीधे राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का सशक्त माध्यम बन चुका है।
केंद्रीय बजट के लिए गठित प्रदेश समिति में संयोजक का दायित्व सौंपे जाने पर श्री अग्रवाल ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ निभाएंगे तथा प्रदेश की अपेक्षाओं को मजबूती से केंद्र तक पहुंचाएंगे।
इसी दौरान विधायक अमर अग्रवाल ने समस्त प्रदेशवासियों एवं नगरवासियों को 76वें गणतंत्र दिवस की अग्रिम हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान के मूल्यों, लोकतांत्रिक परंपराओं और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों का स्मरण कराता है। उन्होंने सभी नागरिकों से देश की एकता, अखंडता और विकास में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।
दोपहर की पाली में स्वर्गीय शोभा देवी जी की स्मृति में चिंगराजपारा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में सहभागिता करते हुए विधायक अमर अग्रवाल ने कहा कि ऐसे सेवा कार्य मानवता की सच्ची सेवा हैं। स्वास्थ्य शिविर समाज के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी का परिचायक हैं और जरूरतमंदों तक संवेदनशील सहयोग पहुंचाने का माध्यम भी हैं।
श्री अग्रवाल छठ घाट स्थित सामुदायिक भवन में प्रगतिशील मौर्य कुशवाहा समाज, बिलासपुर द्वारा आयोजित वार्षिक सम्मेलन एवं युवक-युवती परिचय सम्मेलन में भी शामिल हुए। इस अवसर पर विधायक अमर अग्रवाल ने कहा कि समाज द्वारा सामाजिक समरसता, शिक्षा और संगठनात्मक मजबूती के लिए किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं और ऐसे आयोजन सामाजिक एकता को सुदृढ़ करते हैं।
दिन के दौरान विधायक श्री अमर अग्रवाल ने “अपनों से मुलाकात” कार्यक्रम के अंतर्गत आम नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं, सुझाव एवं अपेक्षाएं सुनीं। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि के रूप में आमजन की समस्याओं का समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्राप्त जनसमस्याओं के शीघ्र निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
इसके पश्चात विधायक श्री अग्रवाल ने कपिल नगर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण किया। इस अवसर पर विधायक अमर अग्रवाल ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा भारतीय संस्कृति, संस्कार और जीवन मूल्यों को आत्मसात करने का अनुपम माध्यम है। उन्होंने क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
इसके बाद संध्याकालीन सत्र में विधायक श्री अमर अग्रवाल “सार्थक संवाद 2026” कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के साथ छत्तीसगढ़ से संबंधित समसामयिक विषयों, विकास योजनाओं, जनकल्याणकारी नीतियों एवं प्रदेश के समग्र विकास को लेकर सार्थक चर्चा हुई।
इस अवसर पर विधायक अमर अग्रवाल ने कहा कि ऐसे संवादात्मक मंच लोकतंत्र को सशक्त बनाते हैं और सरकार, जनप्रतिनिधियों एवं समाज के बीच संवाद की मजबूत कड़ी स्थापित करते हैं।
=============
संवाद केंद्र
लाला भाभा
मोबाइल नं- 9827986130
कार्यालय श्री अमर अग्रवाल
राजेन्द्र नगर बिलासपुर
बिलासपुर (छ ग)
Social Plugin