जिला अध्यक्ष दीपक सिंह, महामंत्री सोमेश तिवारी और प्रदीप कौशिक का आह्वान।।

।। ।।

बिलासपुर। जिला बिलासपुर शहर के भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक भारतीय जनता पार्टी सेवा पखवाड़ा मना रही है इसी के तहत् 21 सितम्बर रविवार को दोपहर 3 बजे भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर शहर द्वारा प्रबुद्धजन संवाद कार्यक्रम झूलेलाल मंगलम् थोक फल सब्जी मंडी रोड तिफरा बिलासपुर में आयोजित की गई है।
 भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में केन्द्रीय राज्य मंत्री एवं बिलासपुर सांसद तोखन साहू, राजस्व एवं आपदा मंत्री टंकराम वर्मा, विधायक बिल्हा धरमलाल कौशिक, विधायक बिलासपुर अमर अग्रवाल, विधायक तखतपुर धरमजीत सिंह, क्रेडा के अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, महापौर पूजा विधानी, भाजपा प्रदेश मंत्री हर्शिता पाण्डेय विशेश रूप से उपस्थित रहेंगे।
 भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह, जिला महामंत्री सोमेश तिवारी, प्रदीप कौशिक ने समस्त प्रबुद्धजनों को 21 सितम्बर को दोपहर 3 बजे झूलेलाल मंगलम् थोक फल सब्जी मंडी रोड तिफरा बिलासपुर में उपस्थित होने का आग्रह किया है।
 ....................................................
दुर्गेश पाण्डेय
भाजपा मीडिया सहप्रभारी,
जिला बिलासपुर शहर (छ.ग.)
मो.9827114071