*प्रेस विज्ञप्ति*
*आम आदमी पार्टी(जिले का नाम)*
*14/04/2025*
*आम आदमी पार्टी बिलासपुर द्वारा धूमधाम से मनाई गयी अम्बेडकर जयंती*
*बाबासाहेब अम्बेडकर जी के सामाजिक न्याय, समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के सिद्धांत हमारे प्रेरणा स्रोत- खगेश चंद्राकर-बिलासपूर AAP*
बिलासपूर : 14 अप्रैल 2025।
आम आदमी पार्टी बिलासपूर जिला द्वारा प्रातः 8:30 बजे बिलासा गर्ल्स डिग्री कॉलेज के सामने अंबेडकर चौक परडॉ भीमराव अंबेडकरकी मूर्ति परपुष्पांजलि अर्पित की तथा प्रातः 10:30 बजे पार्टी कार्यालय में संविधान निर्माता डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर जी के 134वीं जयंती पर उन्हें याद कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस अवसर पर वीरेंद्र राय जिला अध्यक्ष शहर ने बताया कि हमारी पार्टी ने डॉक्टर बाबासाहेब अंबेडकर जी के सिद्धांतों का हमेशा सम्मान किया है। उन्होंने कहा कि भारत की स्वतंत्रता के बाद, डॉ. अंबेडकर को संविधान प्रारूप समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था, उन्होंने भारतीय संविधान को एक लोकतांत्रिक, धर्मनिरपेक्ष और समतावादी दस्तावेज के रूप में तैयार किया। संविधान में उन्होंने सामाजिक न्याय, समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के सिद्धांतों को मूल आधार बनाया। उन्होंने दलितों और पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण की व्यवस्था की ताकि उन्हें समान अवसर मिल सके। उनका यह कार्य भारत के सामाजिक ढांचे में क्रांतिकारी परिवर्तन लाया।
आज जब हम अंबेडकर जयंती को मना रहे हैं, तो हमें इस बात का संकल्प लेना चाहिए कि हम उनके बताए मार्ग पर चलकर सामाजिक न्याय की स्थापना करें, शिक्षा को सबके लिए सुलभ बनाएं, और भारत को एक सशक्त, समान और समावेशी राष्ट्र बनाने में अपना योगदान दें।
इस अवसर पर आम आदमी पार्टी की ओर से सरदार जसबीर सिंह चावला अरुण नायर प्रियंका शुक्ला भानु चंद्र ज्ञानेंद्र देवांगन वीरेंद्र राय खगेश चंद्राकर नुरुल हुदा ईश्वर सिंह चंदेल प्रमोद पटेल सनत गोयल मनोज मुंडा सूर्यकांत निर्मलकर परदेसी रात्रे इरफ़ान सिद्दीकी रूपेश बंजारे संतोष बंजारे दीपू खांडे सहित भारी संख्या में .पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इरफ़ान सिद्दीकी
(जिला मीडिया प्रभारी)
*आम आदमी पार्टी (बिलासपुर)*
Social Plugin