कड़ी मेहनत से किया गया काम बेहतर परिणाम लेकर आता है।।धरम लाल कौशिक

*नगरी निकाय चुनाव 2025 के तहत बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के बोदरी में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक*

*हमे केवल कार्य करना है सफलता हमें स्वयं मिलेगी : कौशिक*

*ट्रिपल इंजन की सरकार से ही होगा प्रदेश का विकास : सुशांत शुक्ला*

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने बिल्हा विधानसभा अंतर्गत बोदरी में नगरीय निकाय चुनाव 2025 के तहत नगर पालिका परिषद बोदरी में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला के संग सम्मिलित होकर सभी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर श्री कौशिक ने कहा कि कहा कि, आप सबके सुख- दुःख में खड़े होने वाले, जन- जन से सतत संपर्क रखने वाले हमारे परिश्रमी कार्यकर्ता देवकुमारी पांडेय को अपना प्रत्याशी बनाया है। इन्हें आशीर्वाद देना है। उन्होंने आगे कहा कि, अध्यक्ष सहित सभी भाजपा पार्षद प्रत्याशियों को जिताने की जिम्मेदारी आपकी है। नगर को संवारने की जिम्मेदारी हमारी है। 

उन्होंने कहा कि विष्णु की सुशासन सरकार ने एक साल में पालिका को विकास के लिए 30 करोड़ रुपए दिया है। एक साल में विकास के अनेक कार्य हुए हैं, जबकि कांग्रेस के पांच साल में इतना विकास नहीं हुआ है। श्री कौशिक ने कहा कि जनता का भाजपा के उपर विश्वास है और हमें यह विश्वास को टूटने नहीं देना है। जनता ने हमें विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में प्रचंड मतों से विजयी बनायी है ठीक उसी प्रकार इस बार भी विजयी बनाएगी। लेकिन हमें अपना कर्तव्य नहीं भूलना है हमारा कर्तव्य जनता से जुड़े हर मुद्दे को सुनना है और उस समस्या का समाधान निकलना है। साथ ही विष्णुदेव साय सरकार कि सभी जनकल्याण कारी योजना को आम जनों तक पहुंचना है। श्री कौशिक ने कहा कि हमारा कार्य ही हमारे जीत का आधार बनेगा। यही उद्देश्य से हमे कार्य करते रहना है सफलता हमें स्वयं मिलेगी। इस अवसर पर अध्यक्ष पद की भाजपा प्रत्याशी श्रीमती देव कुमारी पाण्डेय एवं समस्त वार्ड पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में भाजपा को वोट अपील करने का आग्रह किया। 

इस अवसर पर बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जनता ने भाजपा को दो बार जीता कर विकास, विश्वास, एवं सेवा के संकल्प का मजबूत संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को विकास के मुद्दे को लेकर जनता के पास जाना है विष्णु देव साय सरकार के एक साल में प्रदेश में चौतरफा विकास लोगों को बताने की जरुरत नहीं है. प्रदेश की जनता इसे देख रही है कि किस तरह से प्रदेश में विकास कि गंगा बह रही है। उन्होंने कहा कि, यह चुनाव केवल विकास की बात करने वालों और विकास करने वालों के बीच का है। उन्होंने कहा कि जनता ने भाजपा को पहले ही दो बार विश्वास दिखाया है और तीसरी बार भी निश्चित रूप से भाजपा कि जीत होगी जनता का विश्वास इस बार भी भाजपा के साथ है। विष्णुदेव साय सरकार अपने पिछले एक साल के कार्यकाल में प्रदेश के प्रत्येक वर्ग किसान , युवा, महिला एवं वृद्ध सभी वर्गों का ध्यान रख रही है और आगे भी रखेगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष श्री दीपक सिंह, प्रभारी श्री गुलाब चंदेल, श्री कृष्ण कुमार कौशिक, श्री विपिन वर्मा, श्री कुशल पाण्डेय एवं प्रमुख कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं जनमानस बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।